ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

29 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार : पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रूपये

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नेपाली युवकों के पास से 14 ग्राम व 15 ग्राम कुल 29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रूपये आंकी गई है। पेट्रोलिंग के दौरान पिलर संख्या 651/02 के पास करीब 01 किमी दक्षिण पूरब से विजय चौधरी पुत्र रामसेवक थारू निवासी कोहलपुर वार्ड संख्या 03 थाना कोहलपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल को 15 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पिलर संख्या 651/11 के पास करीब 01 किमी पूरब से आशाराम थारु पुत्र अँगनू थारु निवासी वार्ड नं. 03 गाँव पालिका नौबस्ता थाना कोहलपुर जिला बाँके राष्ट्र नेपाल 14 ग्राम स्मैक के साथ रात्रि में गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी टीम शामिल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें