ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कारागार में कैदियों को बांटी टी-शर्ट, साड़िया व उपयोगी किट : बहनों ने अपने भाई कैदियों को राखी बांधकर उनकी सलामती की दुआ की

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 11, 2025

बहराइच। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को जिला कारागार में अनोखे अंदाज में मनाया गया। आपको बताते चलें उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के तत्वाधान में चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति बहराइच इकाई द्वारा जिला सचिव/जेल विजिटर जिला कारागार बहराइच केशव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन के नेतृत्व में बहनों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरशाद हुसैन, संतोष कुमार मिश्रा, अतहर अली अज्जन का भरपूर सहयोग रहा। इस भव्य कार्यक्रम में कैदियों से मिलने आई बहनों के लिए जिला कारागार के बाहर शीतल जल व नाश्ते की विशेष व्यवस्था समिति द्वारा करवाई गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान डिप्टी जेलर रंजीत सिंह, अंकित कुमार एवं श्रीमती माधुरी तिवारी आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर एवं बुकें देकर स्वागत किया। जेल अधीक्षक को समिति द्वारा वार्षिक सेवा पथ पुस्तक दर्पण देकर सम्मानित किया गया। बहनों को भी फल व नाश्ता वितरित कर फूल माला पहनाकर कर उन्हें सम्मानित किया। जेल में बंद महिला कैदियों को समिति की ओर से लगभग 100 साड़ियां, सूट, बिस्किट, मंजन, ब्रश, साबुन, शैम्पू, सर्फ आदि से युक्त 100 किट भेंट की गईं। पुरुष कैदियों और उनके बच्चों को भी टी-शर्ट, 10 कापी गायत्री परिवार से संबंधित कैदियों के लिखने के लिए शेर सिंह कसौधन द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई कैदियों को राखी बांधकर उनकी सलामती की दुआ की। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इसी क्रम में महिला सिपाहियों ने अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारीयों को रक्षा बांधकर आशीर्वाद दिया। अंत में जेल अधीक्षक समिति के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। भारत माता की जय वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्याम कुमार मिश्रा, महबूब अहमद, मोहम्मद कौसर, केसरी प्रसाद सोनी, रमेश कुमार मिश्रा, सीताराम शर्मा, विनोद कुशवाहा, राजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल कश्यप, इमरान मेकरानी, मनीष कश्यप, गाजी, पप्पू, रिंकू मिश्रा, प्रकाश पांडेय आदि दर्जनों सहयोगी लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें