ब्रेकिंग

रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विशेष बैठक में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पवही पहुंचे थे सीडीओ

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित

24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Ad

जनपद के पांच ब्लॉकों में खुलेंगे जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय : सांसद के पत्र पर निदेशालय ने तेज की प्रक्रिया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 4, 2026

बहराइच। जिले के पांच ब्लॉकों में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय खोले जाएंगे। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड के पत्र के बाद समाज कल्याण निदेशालय ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। मिहींपुरवा, नवाबगंज, महसी, शिवपुर और चितौरा ब्लॉक में एक-एक विद्यालय प्रस्तावित है। समाज कल्याण निदेशालय ने डीएम को पत्र भेजकर भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए कम से कम 5 एकड़ निःशुल्क एवं निर्विवाद भूमि की आवश्यकता होगी, जहां सुगम यातायात, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और निर्धन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा। भूमि चिह्नित होते ही विद्यालय स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें