मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग : पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 4, 2026
बहराइच। युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक रविवार को घसियारीपुरा स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता ने की। बैठक मे प्रदेश सरकार मे मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गयी। महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि दुनिया जानती है किस तरह से ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव से पहले किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ा और चुनाव जीतने के बाद किस तरह से पाला बदला, ऐसे अवसरवादी लोग किस मुंह से एक ईमानदार अधिकारी के खिलाफ बयान दे रहे है। इस तरह के बयान से मंत्री की मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है और उनका डर साफ दिखाई पड़ रहा है। एक उच्च शिक्षा प्राप्त महिला जब राजनीती मे आएगी तो उनके जैसे अवसरवादी नेताओ की दुकान बंद हो जाएगी। इसी डर से वह अनाप शनाप बयान दे रहे है। बैठक मे उपस्थित सभी लोगो ने पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीती मे आने के फैसले की सराहना की। बैठक मे प्रदेश महामंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला संरक्षक ठेकेदार जगदीश कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी अद्वैत शैलवरांश, जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर मंत्री ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन