वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का हुजूरपुर में भव्य स्वागत : बाइक रैली जन्मभूमि से कर्मभूमि तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा के रूप में वाराणसी तक जाएगी
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 4, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से प्रारंभ हुई सेवा संकल्प यात्रा रविवार को विधानसभा पयागपुर के हुजूरपुर मंडल पहुंची। जहां पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भग्गड़वा बाजार एवं लालपुर जगदीशपुर में भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया। ज्ञात हो कि 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से प्रारंभ हुई यह बाइक रैली जन्मभूमि से कर्मभूमि तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा के रूप में वाराणसी तक जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर चौपाल, वृक्षारोपण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं पोषण किट वितरण सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, युवा मोर्चा संयोजक अंकित सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र पाठक, मंडल प्रभारी उमाशंकर तिवारी, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, मनोज मिश्रा, राजन सिंह, अग्रेंज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन