पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन, बताया माफी वीर : सनातन संस्कृति का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Oct 4, 2026
कैसरगंज, बहराइच। विकास खंड कैसरगंज के ग्राम त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पार्टी का कहना है कि यह पुतला दहन सनातनी साधु-संतों एवं स्वदेशी के सम्मान में तथा अधर्म के विरुद्ध सनातन धर्म की विजय के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने पूर्व सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें माफी वीर बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में कृपा राम गौतम, देवा सिंह, अखिलेश सिंह, जयनू ठाकुर, बंशीलाल गौतम, हंसराज गौतम, रंगीलाल गौतम, बड़कऊ पाल, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह सरपंच, पंकज वर्मा, लवकुश चौरसिया, अदालत राम चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन