सरयू नहर में उतराता मिला वयस्क बाघ का शव : वन विभाग में मचा हड़कंप
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 3, 2026
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज क्षेत्र में शनिवार सुबह हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में वयस्क बाघ का शव उतराता मिला। नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। डीएफओ अपूर्व दीक्षित की मौजूदगी में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीन चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। बाघ की मौत बीमारी, चोट, डूबने या किसी अन्य कारण से हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत
कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज अंतर्गत हरिहरपुर अजीत सिंह पेट्रोल पंप के पास बस और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक लोग की मौके पर ही मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
केडीसी के कर्मचारी का अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, अधिकारियों को दिया चेतावनी पत्र
बहराइच। ठाकुर हुकुम सिंह किसान महाविद्यालय के कर्मचारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के संबंध में अधिकारियों को चेतावनी पत्र दिया है। पूर्व विधायक पुत्र एवं लिपिक पद पर कार्यरत कर्मचारी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए डीएम के नाम पत्र भेजा है। पत्र में कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का कड़ा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन