ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मैकूपुरवा में आयोजित हुई चकबन्दी चौपाल : कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देशित किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 27, 2025

बहराइच। तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम मैकूपुरवा में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों व समस्याओं के सम्बन्ध में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुखेन्द्र सिंह, चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम सुखेन्द्र सिंह, सहायक चकबन्दी अधिकारी विशेश्वरगंज रामकुमार वर्मा, चकबन्दीकर्ता प्रमोद कुमार वर्मा, चकबन्दी लेखपाल शेखर तिवारी, ग्राम प्रधान मैकूपुरवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि ग्राम सैकपुरवा के चक निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मैकपुरवा ग्राम पंचायत में 10 मजरे लगते हैं, जिसमें सभी मजरों के कृषकों ने चौपाल में प्रतिभाग किया। चौपाल में उपस्थित कृषकों/ग्रामवासियों से संवाद करते हुए चकबन्दी प्रक्रिया के लाभों को बताया गया कि चकबन्दी में आप लोगों की बिखरी हुई जोतों को एकत्र किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार चकरोड व नाली दी जायेगी, जिससे कृषि कार्य करने में सुविधा हो। ग्रामवासियों द्वारा की गयी शिकायतों में कुछ शिकायतों का निस्तारण स्थल पर करा दिया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें