ब्रेकिंग

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

सेनानी उत्तराधिकारियों ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Ad

प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 14, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के चाचा और आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए आन्दोलन के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू नौ बार जेल यात्रा की और अल्मोड़ा जेल में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध आत्मकथा लिखी। 15 अगस्त 1947 को भारत देश के आजाद होने पर वे प्रथम प्रधानमंत्री बने और मृत्यु होने तक वे इस पद पर कार्यरत रहे। माल्यार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में अजय सिंह, अभिषेक द्विवेदी एडवोकेट, निकुंज मिश्र एडवोकेट सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें