ब्रेकिंग

विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित करं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं

ग्राम भरतपुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

Ad

फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना : डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 14, 2026

बहराइच। जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना मोतीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना अपेक्षित है, उनमें आवश्यक आख्या एवं अभिलेख संलग्न कर प्रकरणों को तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मोतीपुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में आये 15 प्रार्थना पत्र, जांच के बाद होगा निस्तारण

फखरपुर, बहराइच। थाना फखरपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के उपरांत उन्हें संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल को जांच एवं निस्तारण हेतु आवंटित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें