ब्रेकिंग

विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित करं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं

ग्राम भरतपुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

Ad

वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण : सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 14, 2026

बहराइच। यातायात माह के अंतर्गत शनिवार को डिपो में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिपो के कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक सावधानियों एवं यातायात नियमों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पीयूष साहू ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया। वहीं नेत्र परीक्षण अधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव द्वारा उपस्थित कर्मचारियों एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक उपचार एवं दवाओं के संबंध में परामर्श दिया गया। इस अवसर पर जिला संक्रामक रोग प्रभारी आफाक अहमद की भी उपस्थिति रही। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आंखों की रोशनी का विशेष ध्यान रखने तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, बेहतर दृष्टि और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिपो के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चिकित्सकीय टीम का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी कर्मचारियों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें