ब्रेकिंग

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

पकड़ी गई स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रूपये

Ad

50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : पकड़ी गई स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रूपये

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 11, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त रूप से आईसीपी बाईपास मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बच्चन खां पुत्र हमीद खां निवासी ग्राम निधि नगर पोखरा, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना रुपईडीहा मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें