ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

गरीब की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे कब्जा : एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 10, 2026

महसी, बहराइच। दबंग माफियाओं के विरुद्ध योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी रसूखदार लोग सीधे-सादे व गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गत शनिवार को हरदी थाना क्षेत्र के मुन्नीलाल पुरवा से जुड़ा तहसील दिवस में सामने आया। यहां की निवासिनी बुजुर्ग शांति देवी पत्नी राजित राम ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल को पत्र देकर रोते हुए बताया कि करीब पांच माह पूर्व से पड़ोसी दबंग ने सहन की जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से घूर लगा दिया है। उस पर बच्चों का मल-मूत्र भी डालते हैं, मना करने पर धमकी दे रहे हैं। पंचायत भी विपक्षियों ने ठुकरा दी है, लोगों ने हरदी एसओ आलोक सिंह को मामले से अवगत कराया। जिस पर एसओ श्री सिंह ने विपक्षी महिला गीता को थाने में फटकारते हुए सुलह कर लेने की हिदायत दी, फिर भी वह मानने को तैयार नहीं हैं। पक्ष-विपक्ष के बीच सीमांकन के रूप में ईंट की दीवार भी खड़ी है। हालांकि एसडीएम ने पत्र के अतिरिक्त फोन पर भी विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को निर्देशित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें