ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

एसएसबी और नेपाली एपीएफ जवानों ने मिलकर मनाई दीपावली : भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 10, 2026

रमेश सिंह

रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के अवसर पर दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने मिलजुलकर दीपावली मनाई। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दीपावली के अवसर पर यह पहल की गई। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अमित कटियार, अभिषेक कुमार तथा इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को पटाखे और मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं रुपईडीहा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने भी नेपाली एपीएफ के अधिकारियों को अंगवस्त्र, दुशाला और मिठाइयां भेंटकर सम्मानित किया तथा पर्व की बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें