ब्रेकिंग

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

पुष्पों की माला पहनाकर किया स्वागत, मिष्ठान भेंट कर दीपावली की दी बधाई

डीएम की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में जलाये 501 दीपक

Ad

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा : डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 7, 2026

बहराइच। महापर्व धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार रात्रि थाना कोतवाली नगर एवं थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रांतर्गत घंटाघर चौराहे से छावनी चौराहे तक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने एवं असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान सर्राफा व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व दरगाह शरीफ एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें