ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

टीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के आवास पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षण : आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 10, 2026

बहराइच। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के प्रांतीय अध्यक्ष/संस्थापक विवेकानंद द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की जिला इकाई द्वारा बीते 18 जुलाई 2025 को दिवंगत हुए शिक्षक स्व. विजय मिश्रा के आवास जनपद फर्रुखाबाद पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्व विजय मिश्रा जनपद बहराइच के विकास खंड फखरपुर के प्राथमिक विद्यालय पहिया में कार्यरत थे। जिनका निधन बहराइच से घर जाते समय विगत 18 जुलाई 2025 को अचानक हार्ट अटैक के चलते हो गया था। स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की सहयोगात्मक व्यवस्था से जोड़ते हुए नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति प्रदान करना है। इसी क्रम में 15 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के नॉमिनी को पूरे प्रदेश के टीएससीटी सदस्यों द्वारा उनके खाते में सहयोग प्रदान किया जाएगा। आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, ब्लॉक संयोजक फखरपुर अखिलेश कुमार मौर्य, टीएससीटी के सक्रिय सदस्य यदुवीर सिंह, जिला टीम फर्रुखाबाद से जिला संयोजक सुजीत कुमार, जिला प्रवक्ता संजेश कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें