ब्रेकिंग

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

पकड़ी गई स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रूपये

Ad

पवन जायसवाल द्वारा 110वीं बार किया गया रक्तदान : बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 11, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के बाँके जिले के संचारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने बीते 04 नवम्बर को 110वीं बार रक्तदान किया है। बर्दिया जिले के ठाकुरबाबा नगरपालिका वार्ड नं.-3 बगनहा निवासी रामकलिया थारू भेरी अस्पताल नेपालगंज में उपचार करा रही थीं। खून की कमी होने के कारण प्रादेशिक रक्त संचार केंद्र नेपालगंज में जाकर पवन जायसवाल ने 110वीं बार रक्तदान किया। नेपालगंज उप-महानगरपालिका वार्ड नं.-19 सर्जगाँव के निवासी पवन जायसवाल ने रक्तदान की शुरुआत पहली बार 20 सितंबर 1989 को नेपालगंज जेसीज के आयोजन में रक्तदान करके की थी। उसी समय से निरंतर रक्तदान करते आ रहे हैं। 04 नवंबर को उन्होंने 110वीं बार रक्तदान किया है। बाँके और बर्दिया जिले में विभिन्न संघ-संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागी होकर रक्तदान भी करते हैं और रक्तदान करने की प्रेरणा भी देते आ रहे हैं। बाँके जिला नेपालगंज के वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके द्वारा प्रकाशित जनमत अर्द्ध साप्ताहिक पत्रिका के रजत वर्ष से नियमित त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। वह कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रहे हैं। उनको रक्तदान करने के लिए आमेन्द्र जायसवाल ने हौसला प्रदान किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें