ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

चार वर्षीय बच्चे को गन्ने के खेत में उठा ले गया भेड़िया : पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में बच्चे को छुड़ाया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

कैसरगंज, बहराइच। भेड़िए के आतंक से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने का नाम नहीं ले पा रही है। मंगलवार दोपहर में एक बार फिर से मां के साथ खेल रहे एक बच्चे को भेड़िया गन्ने के खेत में उठा ले गया। कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली मजरा बाबा बांग्ला पर दोपहर 12 बजे एक वन जीव अपना शिकार बनाया था लेकिन पुलिस वन विभाग तथा ग्रामीणों की मदद से उसे घायल अवस्था में वन्य जीव से छुड़ाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी भेड़िए का आतंक कम नहीं हो पाया है। कहने को तो यहां चार जनपदो बहराइच गोंडा बाराबंकी और श्रावस्ती के डीएफओ दलबल के साथ निगरानी कर रहे हैं इसके बावजूद ना तो भेड़िए का हमला कम हो रहा है और न ही उसे पकड़ा जा सका है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब मां के साथ खेल रहे 4 साल के बच्चे को भेड़िया उठा ले गया और खेतों की ओर भाग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर शोर मचाते हुए इसका पीछा किया और भेड़िए के मुंह से बच्चों को छीन लिया। मौके मौके पर काम्बिंग कर रहे पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र चंद्र, कांस्टेबल दिलीप यादव, लकी यादव तथा वन विभाग के सक्रिय रहने व ग्रामीणों की मदद से वन जीव के जबड़े से छीन कर बच्चे की जान बचाई गई। लेकिन बच्चे के घायल होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जाता है कि यहां के बाबा बांग्ला गांव में रहने वाले प्रिंस पुत्र शोभाराम अपनी मां के साथ घर के बाहर खेल रहा था तभी भेड़िए ने अचानक उसे पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत में उठा ले गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें