ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

कर्णाली पर्यटन बोर्ड द्वारा आमंत्रित भारतीय दल का भ्रमण संपन्न : भ्रमण का उद्देश्य नेपाल-भारत के बीच पर्यटन, संस्कृति और जन-संपर्क को बढ़ावा देना

Kunwar Diwakar Singh

Mon, May 25, 2026

बहराइच। कर्णाली पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित भारतीय पत्रकारों, व्यवसायियों, पर्यटन संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं यूट्यूबर्स के दल का तीन दिवसीय भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विभिन्न नगर पंचायतों में चेयरमैन, प्रमुखों तथा क्षेत्रीय द्वारा दल का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों को अंग-वस्त्र, राष्ट्रीय चिन्ह, पुस्तकें एवं नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प लालीगुराँस भेंट कर सम्मानित किया गया। दल ने तीन दिनों में सुर्खेत, दैलेख स्थित दुल्लू, गुरासे सहित आधा दर्जन स्थानों का दौरा किया। इस दौरान ज्वालादेवी मंदिर समेत कर्णाली क्षेत्र के कई प्रख्यात धार्मिक एवं दार्शनिक स्थलों के दर्शन किए। गुरासे की सिहरन भरी ठंड और मनोरम वादियों ने सभी का मन मोह लिया। कर्णाली पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य नेपाल-भारत के बीच पर्यटन, संस्कृति और जन-संपर्क को बढ़ावा देना तथा कर्णाली को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। दल के सदस्यों ने आतिथ्य-सत्कार और यहाँ की प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें