ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

सीमावर्ती क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : कार्यक्रम का उदेश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओ की जानकारी देना

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 17, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल द्वारा जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उदेश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओ की जानकारी देना, राष्टीय एकता को प्रोत्साहन एवं बहादुरी के प्रेरणादायक कहानियो वाली वीडियो दिखा कर उन्हें जागरुक, प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एक वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमे सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतरिक्त सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ जैसे जनधन योजना, उज्जवल योजना, आयुष्मान भारत आदि की जानकारी ग्रामीण लाभार्थियों को दी गई। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा आई.ए.ए.अफ और बी.जी.एफ की बहादुरी पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्मो का प्रदर्शन भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के लिए किया गया। जिससे उनमे देशभक्ति एवं आत्मविश्वास कि भावना जागरुकत हो सके। यह कार्यक्रम 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 59वी सशस्त्र सीमा बल नानपारा का यह प्रयास सीमावर्ती क्षेत्र में जागरूकता बढाने, युवाओ को जोड़ने एवं समाज के सकारात्मक बदलाव लाने कि दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें