ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नवनियुक्त 07 कनिष्ठ सहायको को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 8, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रकिया के अन्तर्गत चयनित 1112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन को लोक भवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी तथा विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार के साथ जनपद में नवनियुक्त 07 कनिष्ठ सहायकों एश्वर्य कुमार गुप्ता, शालिनी चौधरी, राघवेन्द्र शुक्ला, राजन सिंह, नितिन यादव, कमल नयन तिवारी व कुमारी स्वाती देवी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण से पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें