ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कार्यक्रम की शुरुआत थाना रूपईडीहा से “रन फॉर यूनिटी” प्रभात फेरी के साथ हुई

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 31, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में आधुनिक व अखंड भारत के रचयिता, आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना रूपईडीहा से “रन फॉर यूनिटी” प्रभात फेरी के साथ हुई। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी रूपईडीहा थाने से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चकिया चौराहे तक गई और पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में श्री राम जानकी इंटर कॉलेज रूपईडीहा के छात्र-छात्राओं सहित थाना रूपईडीहा की पूरी पुलिस टीम, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, समिति के पदाधिकारी, रूपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन, उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, पत्रकार सोनू कौशल सहित क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी क्रम में नगर पंचायत रूपईडीहा कार्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, गुड्डू मदेशिया, विजय कुमार गुप्ता, मनोज प्रजापति, संतोष वर्मा, अजय कुमार, प्रमोद गुप्ता सहित नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें