ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एशो.ने की बैठक : पत्रकारों की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

बहराइच। ग्रामीण पत्रकार एशो.की जिला इकाई बहराइच की आवश्यक बैठक एशो. के अध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में डीएनए कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। खासकर ग्रामीण पत्रकारों को समाचार संकलन में आने वाली दिक्कतों पर मंथन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक में तय किया गया कि जिन ब्लाकों और तहसील मुख्यालयों पर एशो. की इकाई रिक्त है उनका अति शीघ्र गठन किया जाये। साथ अपूर्ण इकाइयों का शीघ्र गठन कर सूची जिला संगठन कार्यालय को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भेंट कर पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण का अनुरोध करेगा। बैठक मेें विचारोपरांत अजय शर्मा को ग्रामीण पत्रकार एशो. की जिला इकाई का महासचिव, सलमान अहमद को जिला संगठन मंत्री और मो.जुनेद को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया। बैठक में अजय शर्मा, नूर आलम वारसी, हनुमान प्रसाद गुप्ता, नजीब अहमद, मो.जुनेद, राहुल सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज तिवारी, सलमान अहमद, सलमान साहिल, आमिर अली, अशोक मिश्रा अन्ना, शिव कुमार वर्मा, जे.पी.गुप्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें