ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

कार की ठोकर से एकलौते बेटे की मौत, पिता व एक अन्य गम्भीर जख्मी : विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

फखरपुर, बहराइच। अनियंत्रित कार ने पिता पुत्र को कुचल दिया। अस्पताल पहुँचते ही बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। फखरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग गजाधरपुर के पास सड़क किनारे खड़े सम्पत पुत्र रामकृपाल 60 वर्ष व सम्पत का लड़का विशाल यादव 14 वर्ष व महोसर पुत्र सुलेमान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी टेढवा उजार, थाना फखरपुर पर लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। सूत्रों द्वारा पता चला कि कार ड्राइवर नींद में था। तीनो लोग सड़क किनारे दुकान का सामान अंदर रख रहे थे कि अचानक हुए हादसे में गम्भीर जख्मी हो गए। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएसी फखरपुर भेजवा गया। जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कार को कब्जे में लेकर घायलो को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे से पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। विशाल अपने परिवार का एकलौता चिराग था।

पिकअप की ठोकर से गोंडा निवासी युवक घायल

फखरपुर, बहराइच। फखरपुर से हुजूरपुर जाते समय एक पिकअप ने अंगनापारा के पास बुधवार सायं 4ः30 बजे एक युवक को ठोकर मार दी। जिससे लव कुमार पुत्र अज्ञात उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम सरैया जनपद गोंडा को गंभीर चोटें आई। जिसको स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर एम्बुलेंस से सीएचसी फखरपुर भेजा गया। जहाँ से घायल लव कुमार को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें