ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

धान की क्राप कटिंग के लिए ग्राम सिसई हैदर पहुॅचे जिलाधिकारी : क्राप कटिंग कार्य में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम सिसई हैदर के किसान राधे पुत्र राधेश्याम के गाटा संख्या 114 पर जाकर फसल धान की क्राप कटिंग करायी। कृषक राधे के खेत में 44.80 कुण्टल प्रति हेक्टेयर धान की ऊपज प्राप्त हुई। जबकि पिछले वर्ष की जनपद की औसत उपज 42.73 कुण्टल प्रति हेक्टेयर थी। क्राप कटिंग के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने अपर सांख्यिकीय अधिकारी एस. रहमान को निर्देश दिया कि जनपद के सभी बीमित कृषकों को नियमानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाये। श्री रहमान ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में खरीफ 2026 में कुल 59505 कृषकों ने फसल बीमा कराया है जिसमें गैर ऋणी किसानों की संख्या 1517 है। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री एैप के माध्यम से जनपद में शत-प्रतिशत हो रहे क्राप कटिंग कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य में तेज़ी लाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा सामान्य धान के लिए रू. 2441 तथा ग्रेड-ए धान के लिए रू. 2461 प्रति कुण्टल निर्धारित है। इस अवसर पर तहसीलदार महसी विपिन चौरसिया, आर.के. वहीद अहमद, बीमा कम्पनी डी.सी. अमन मौर्या, राजस्व निरीक्षक शिवपाल बहादुर, क्षेत्रीय लेखपाल आनन्द सिंह पंवार व देव प्रकाश तथा कृषक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें