ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

पीएम श्री विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव : आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

बिछिया, बहराइच। जनपद मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर सीमावर्ती व कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में स्थित सुजौली के पीएम श्री संविलियन विद्यालय में गुरुवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। शिक्षा विभाग व आकांक्षा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी व स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ दिवाली उत्सव मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी की पत्नी मनीषा मौजूद रहीं। इसके अलावा एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद सिंह भी मेहमान के रूप में पहुंचे। मॉडर्न स्टाइल व नई तकनीकों और सुविधाओं से लैस इस विद्यालय में पहुंचने पर स्कूली छात्राओं ने मुख्य अतिथि व मेहमानों का टीका व बैच लगाकर स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। स्कूली बच्चों ने परेड व कई भक्ति गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। थारू बच्चों ने अपना पारंपरिक नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को दिवाली का उपहार व मिठाई देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह, ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, समाजसेवी जंग हिन्दुस्तानी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें