एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न : 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 5, 2026
बहराइच। एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने कुल 372 वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 7 मेधावियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद तथा खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर राम रूप उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल्स का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता के मूल्यांकन उपरांत जूनियर वर्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय अवस्थी पुरवा के आरव रघुवंशी, तारा महिला इंटर कॉलेज की पलक सिंह व (एम्स इंटरनेशनल स्कूल की आराध्या शर्मा, सीनियर वर्ग में एम्स इंटरनेशनल स्कूल के एकंप्रीत सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच की छवि शर्मा, राजकीय इण्टर कालेज बहराइच के ओम शुक्ला तथा बैरोज़ ब्ले बुल्स इण्टर कालेज की कृतिका पांडे को राज्य स्तर हेतु चयनित घोषित किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक/माध्यमिक शिक्षा वीरेश कुमार वर्मा ने सभी विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निर्णायक मंडल में डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार पांडे, अरविंद वर्मा व देवेंद्र कुमार मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न पांडे एवं समन्वय डॉ. नंदकुमार शुक्ला ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिति सिंह, एडमिन प्रितपाल सिंह तथा प्रवक्ता सूरज प्रताप सिंह का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन