ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त : आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत घंटाघर चौराहे से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। पैदल गश्त का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा। इस दौरान प्रमुख बाजारों एवं सर्राफा गली का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सर्राफा व्यापारियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें