ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम रागिनी की मौत : निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत भट्ठा बरगदहा गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने घर के बाहर मां की गोद में बैठी 6 वर्षीय मासूम रागिनी को दबोच लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां किरण अपनी 6 वर्षीय पुत्री रागिनी को गोद में लेकर घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने झपट्टा मारकर बच्ची को दबोच लिया। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया और जोरदार हाका लगाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और हिम्मत से मासूम को गन्ने के खेत से छुड़ाकर बरामद कर लिया गया। तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में मासूम के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें और खरोंच के निशान आए थे। ग्रामीणों ने तुरंत बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम रागिनी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। सूचना पर रेंजर शिव कुमार और वन रक्षक अब्दुल सलाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें