ब्रेकिंग

निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना , गांव में मातम

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विशाल की मौत से बुझ गया एकलौता चिराग, गांव में कोहराम

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजुला पांडेय ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Ad

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन : डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने भोजन परोसकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 5, 2026

बहराइच। बुधवार को रात्रि रिजर्व पुलिस लाइन में कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भव्य ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों ने बेहद आत्मीयता एवं सहजता से स्वयं प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा। अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसना तथा उनके साथ भोजन करना और उनसे सहज और आत्मीय संवाद स्थापित करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस आत्मीय पहल से प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों में उत्साह, अपनत्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उनके प्रशिक्षण, कार्यक्षमता एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के संबंध में विचार साझा किए। कार्यक्रम मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें