ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पट्टे में वृद्ध महिला की साड़ी फंसने से हुई मौत : तेल निकलवाने के लिए चक्की पर गई थी वृद्ध महिला

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

बहराइच। नानपारा नगर में स्थित एक चक्की पर तेल निकलवाने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला चक्की पर लाही से तेल निकलवाने गई थी इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई। जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला नानपारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर सलीकाबाद निवासी जमुना देवी पत्नी रंगलाल शाम करीब 4 बजे शिवाला बाग के सामने स्थित चक्की पर लाही से तेल निकलवाने गई थी। तेल निकलवाने के दौरान अचानक उनकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई और हादसे में जमुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के तीन बेटे हैं। परिजन पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मनाने का प्रयास कर रही है वही बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें