ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

16 अक्टूबर तक संचालित होगा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान : अभियान के सफल संचालन के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 16, 2025

बहराइच। जनपद में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक संचालित होने वाले स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन के दृष्टिगत सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने सीएमओ डॉ संजय कुमार को निर्देश दिया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो व अरोग्य मन्दिरों आदि पर आयोजित होने वाले अभियान की कार्ययोजना तैयार कर सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय के साथ सफलता पूर्ववक संचालित किया जाय। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान अन्तर्गत आयोजित होने वाले शिविरों का जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराया जाय। बैठक के दौरान सीएमओ ने बताया कि सरकार का मानना है कि जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी तो आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित और सशक्त होंगी और परिवार में समृद्धि आएगी। शासन की मंशानुसार जिले के 411 स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ जुड़ा हुआ है और इसके अंतर्गत एक ही छत के नीचे 12 प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, आयुष चिकित्सा सेवाएँ और रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे। डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक दिन स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत रोग विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत जन आंदोलन को भी शामिल किया गया है, जिसमें “निक्षय मित्र” नामांकन का विस्तार किया जाएगा और सामुदायिक स्तर पर लोगों को टीबी रोगियों की मदद और पोषण समर्थन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें