ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

प्राथमिक विद्यालय रूपईडीहा प्रथम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का : परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक ग्रंथों एवं महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 12, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रूपईडीहा प्रथम में भारतीय संस्कृति के मूल्यों और परंपराओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, संस्कार, धार्मिक ग्रंथों एवं महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्न पत्र में भारतीय परंपराओं, त्योहारों, लोक कथाओं तथा महापुरुषों के जीवन से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया गया था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आलिया खातून ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएँ विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें