ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तीन टैªक्टर बरामद : धोखाधडी कर किसानों को टैªक्टर बेचने वाले गिरोह का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 18, 2025

बहराइच। थाना मुर्तिहा पुलिस व सर्विलांस टीम ने किसानों से धोखाधड़ी कर टैªक्टर के फर्जी आरसी तैयार कर किसानों को टैªक्टर बेचने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर तीन टैªक्टरों को बरामद किया। थाना मूर्तिहा पुलिस को बीते 29 जून को तीन अलग-अलग लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे डाली जिला गोण्डा द्वारा वादीगण के ट्रैक्टरों जिन्हें 25000 से 30000 प्रति माह भाड़े पर लिया गया था, किन्तु कुछ माह पश्चात् विपक्षी द्वारा न ही किराए के पैसे दिये गये और न ही ट्रैक्टर वापस किया जा रहा है। उक्त सूचनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा समुचित धाराओं में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह व रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 ट्रैक्टर बरामद कर पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में भेजा जा चुका है। जबकि तीनों ही अभियोगों के नामजद मुख्य अभियुक्त दुर्गेश सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसे गुरूवार को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 03 ट्रैक्टर बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त दुर्गेश सिंह को रुपईडीहा-नानपारा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। अभियुक्त दुर्गेश द्वारा अपने सह अभियुक्तों कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह व रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा के साथ मिलकर एक गैंग तैयार कर आपराधिक षड़यंत्र रचकर किसानों से ट्रैक्टर फाइनेन्स करवाकर ट्रैक्टर कंपनी से निकलवाकर उनसे रेलवे में ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर भोले भाले किसानों को ट्रैक्टर स्वामियों को बिना बताये ट्रैक्टर बेचकर फ्रॉड किया जा रहा था। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनके निशानदेही से कुल 10 ट्रैक्टर (पूर्व से बरामद 07 ट्रैक्टर) बरामद हुए जो स्थानीय थाना के मुकदमे व अन्य थानों जनपद गोण्डा, जनपद गोरखपुर से संबंधित है। अभियुक्तगण के निशानदेही पर ट्रैक्टरों को जनपद सीतापुर, जनपद शाहजहाँपुर व बाराबंकी से बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा रामनरेश, उप निरीक्षक अनिल यादव, हे.का.सुभाष यादव, का.अमित कुमार यादव, स्वाट टीम प्रभारी मनोज सिंह यादव, मु.आ.प्रदीप कुशवाहा, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी आनन्द उपाध्याय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें