ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

वन विभाग द्वारा लगाये गये पिजरे में कैद हुआ तेन्दुआ : तेंदुए को उसके प्राकृतवास/प्राणि उद्यान भेजा जायेगा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

बौंडी, बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच राम सिंह यादव ने बताया कि बहराइच वन प्रभाग अन्तर्गत रेन्ज बहराइच में अपने प्राकृतवास से भटक कर तहसील-महसी व कैसरगंज के आबादी क्षेत्र में बीते 08 नवम्बर से विचरण कर रहे वन्य जीव तेन्दुआ के सुरक्षित रेस्क्यू एवं स्थानीय जनमानस की प्रभावी सुरक्षा हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पिजरा लगाया गया था। उप प्रभागीय वनाधिकारी, नानपारा/क्षेत्रीय वनाधिकारी बहराइच के निर्देशन में वन्य जीव तेन्दुआ के सक्रियता प्रभावित क्षेत्रों में गठित टीमों द्वारा लगातार वन्य जीव तेन्दुआ के मूवमेंट की सतत् निगरानी की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों के प्रयास से मंगलवार प्रातःकाल ग्राम कारीपुरवा, ग्राम सभा-कटहा, विकास खण्ड-तेजवापुर में लगाये गये पिजरें में क्षेत्र में विचरण कर रहा तेन्दुआ कैद हो गया है। जिसे सुरक्षित प्रभागीय कार्यालय परिसर बहराइच लाया गया है। पशु चिकित्सक से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरान्त उच्च स्तर से प्राप्त अनुमति के क्रम में उसे उसके प्राकृतवास/प्राणि उद्यान भेजा जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें