ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद को मिली तीन सौगातें : श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के नाम से जानी जायेगी कानूगोपुरा पुलिस चौकी

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 17, 2025

थाना मटेरा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के कार्य संचालन हुआ प्रारम्भ

डीएम व एसपी के हाथों महिला थाना नानपारा के नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष का हुआ उद्घाटन

बहराइच। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह की उपस्थिति में नवनिर्मित थाना मटेरा के प्रशासनिक भवन में कार्य सरकार प्रारम्भ किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना मटेरा के बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित प्रशासनिक का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 जून को किया जा चुका है जिसमें आज प्रशासनिक कार्यों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। ग्राम गौरा धनौली स्थित थाना मटेरा के नवनिर्मित प्रशासनिक, आवासीय भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है जिसमें महिला हेल्पडेस्क, महिला सम्मान कक्ष, दिवसाधिकारी कक्ष, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, पुरुष वमहिला लॉकअप, मालखाना, शस्त्रागार, सभा कक्ष, थाना प्रभारी,हेड मुहर्रिर आवास, महिला विश्राम कक्ष, बैरक, मेस, आवासीय भवन व महिला, पुरुष आगंतुक शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। 0.160 हेक्टेयर में निर्मित थाना परिसर में समुचित पार्किंग व्यवस्था मौजूद है। थाना परिसर मे वृक्षारोपण कर परिसर को हरा-भरा बनाया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा महामंडलेश्वर श्री सिद्धनाथ मंदिर स्वामी रवि गिरी महाराज की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित जीर्णाेद्धारित पुलिस चौकी कानूनगोपुरा का उद्घाटन करते हुए चौकी का नामकरण ‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के रूप में किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा संभ्रांतजनों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला थाना प्रभारी नानपारा द्वारा फीता कटवाकर नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष से जनसुनवाई में मदद मिलेगी तथा महिला थाना की कार्यक्षमता और भी बढ़ेगी तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें