भाजपा ने निकाली आठ किलोमीटर लंबी भव्य एकता यात्रा : यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 15, 2025
बहराइच। सरदार पटेल की जयंती पर भग्गड़वा बाजार से पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह के प्रतिष्ठान से चली पद यात्रा हुजूरपुर हनुमान मन्दिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश मंत्री भाजपा शिव भूषण सिंहएवं विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी जी ने किया। ज्ञात हो कि भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को मोदी सरकार द्वारा पूरे वर्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शनिवार को विधान सभा पयागपुर अंतर्गत हुजूरपुर ब्लॉक में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में आठ किलोमीटर लंबी सद्भावना एकता पदयात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। यह पदयात्रा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित के भगड़वा बाजार स्थित प्रतिष्ठान से लालपुर आइमा चिरैयाटांड़, खरगापुर होते हुए हुजूरपुर स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समापन अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सुरेश प्रताप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख समय प्रसाद मिश्रा, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदान्नद पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डा. महेन्द्र पाठक, प्रभारी पयागपुर कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सत्या, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश सिंह रैकवार सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन