100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 9, 2025
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिसव एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी बाजार में अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी सोमवार रात करीब 9ः45 बजे भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/2 के पास की गई। आरोपी रेलवे लाइन के रास्ते रूपईडीहा कस्बे की ओर आता हुआ पकड़ा गया। उसकी पहचान राजन उर्फ राजा अवस्थी उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी रजनापुर, पोस्ट गोबरहा, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। इस संबंध में रूपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा मुअसं. 207/2025 दर्ज किया गया। पुलिस टीम के साथ एसएसबी की टीम भी मौके पर मौजूद रही। जिसमें निरीक्षक भरत पाठक, एएसआई विप्लव कुमार घोष, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल आर.बाला, राजू और डॉग हैंडलर मोहम्मद फारूख, डॉग जोश के साथ शामिल थे। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन