ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

डीएम ने चिकित्सालय पहुंच कर वन्यजीव हमले में घायलों का जाना कुशल क्षेम : घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 26, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंच कर शुक्रवार को प्रातःकाल वन्य जीव हमले में घायल हुई सावित्री देवी पत्नी हनुमान नि. बलखानपुरवा दा. मंझारा तौकली आयु लगभग 56 वर्ष का कुशल क्षेम पूछा। डीएम श्री त्रिपाठी ने सावित्री देवी के साथ-साथ चिकित्सालय में पूर्व से भर्ती प्रिंस व अंकेश का कुशल क्षेम पूछा। मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. पाण्डेय को निर्देश दिया कि वन्यजीव हमले में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। डॉ. त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को बताया कि वन्य जीव हमले में घायल तीनों भर्ती मरीज़ स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार प्रातःकाल वन्यजीव के हमले में सावित्री देवी के अतिरिक्त दयालपुरवा नि. हरिश्चन्द्र पुत्र दुजई आयु लगभग 45 वर्ष भी मामूली रूप से घायल हुए थे। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें