ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : युवती अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 25, 2025

नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के मिहींपुरवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गुड़िया पुत्री संतराम, निवासी गंगापुर मंडी मिहींपुरवा के रूप में हुई है। जो अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सुबह लगभग 5ः30 बजे जब अस्पताल में सफाईकर्मी राकेश सफाई करने पहुंचा तो उसने युवती को अस्पताल परिसर में फंदे से लटकता देखा। उसने तुरंत वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें