ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

फर्ज के साथ फखरपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : चाकलेट और कपड़े पाकर खुशी से खिलखिला उठी बच्ची

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 6, 2025

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र से एक महिला फरियादी थाने पहुंची। महिला के गोद में एक मासूम बच्ची थी बच्ची को उसकी मां ही ले आई। जब थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने देखा तो सबसे पहले हमराही को बाजार भेज कर बच्ची के लिए कपड़े, चाकलेट, बिस्किट और बच्ची के लिए चप्पल भी मंगवाई। प्रभारी निरीक्षक ने शिकायत लेकर पहुंची महिला की पूरी बात सुन तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। महिला आरक्षी कृति देवी ने बच्चे को अपने हाथों से कपड़े पहनाए और खाने की चीजें दी। बच्ची के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। तत्पश्चात महिला की शिकायत का निस्तारण भी किया गया। थाने पर मौजूद लोगों ने इस सराहनीय कार्य को देख प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें