ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाली गई तिरंगा यात्रा : आजादी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 17, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रूपईडीहा में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर पंचायत रूपईडीहा कार्यालय में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर व्यास ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में रूपईडीहा थाना प्रांगण में थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत, एसएसबी 42वीं वाहिनी चेक पोस्ट पर इंस्पेक्टर ऋतुराज, रूपईडीहा टैक्सी स्टैंड पर संरक्षक अरविंद शुक्ला तथा सेंट्रल बैंक चौराहा स्थित टैक्सी स्टैंड पर रूपईडीहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा एवं संरक्षक शेर सिंह कसौधन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शाम पांच बजे उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति रूपईडीहा इकाई की ओर से एक वृहद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा टैक्सी स्टैंड से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई भारत-नेपाल सीमा तक पहुँची। सीमा पर राष्ट्रगान गाया गया, तत्पश्चात यात्रा पुनः टैक्सी स्टैंड पर पहुँचकर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत, एसएसबी 42वीं वाहिनी चेक पोस्ट के इंस्पेक्टर ऋतुराज सहित कस्बे के सैकड़ों गणमान्य लोग, व्यापारी, पत्रकार एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, जिला सचिव एवं जेल विजिटर जिला कारागार केशव कुमार मौर्य तथा नगर उपाध्यक्ष रूपईडीहा इरशाद हुसैन के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में पत्रकार रईस अहमद, नईम खान, असरार अहमद, महबूब अहमद, मोहम्मद वसीम, रमेश कुमार सिंह, रमेश मिश्रा, धीरेंद्र शर्मा, अंकित अग्रवाल, अमित मद्धेशिया, संतोष शुक्ला, श्याम कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें