ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

सचिव की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे किसान : रात के अंधियारे होल सेलरों को ओवर रेट पर मुहैय्या कराई जाती है खाद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

कैसरगंज, बहराइच। करीम बेहड़ सहकारी साधन समिति पर किसानों की लम्बी कतारें। सचिव पहुंचे 11 बजे। समिति पर मौजूद किसानों ने मीडियाकर्मी से बताया कि हम लोग बुधवार सुबह से ही मौजूद हैं। सचिव के मनमानी का खमियाजा समिति पर मौजूद किसानों को झेलना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी कहा कि यहां पर ऐसे भी किसान उपस्थित है जो हफ्तों से चक्कर लगा रहे और उनके आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कई दिनों पूर्व ही जमा कराया जा चुका है फिर भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो सकी है। मौजूद किसानों ने रेट को लेकर कहां कि 280 रुपए प्रति बोरी लिया जा रहा है। उपरोक्त मामले के सम्बन्ध में खबर करने आए पत्रकार ने कृषि अधिकारी कैसरगंज से दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क कर किसानों की लगी लम्बी कतारें व समिति के समय से ना खोले जाने जैसी समस्या से उन्हें अवगत करते हुए समिति पर पहुंचने अपील की। जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तुरंत मौके पहुंचनें को कहा कुछ समय पश्चात देर से पहुंचे सचिव से खबर में वर्जन देने के अनुरोध को सचिव ने इंकार कर दिया। हालांकि उपरोक्त मामले के सम्बन्ध में कृषि अधिकारी मौके पर ना पहुंचकर उन्होंने पत्रकार से टेलिफोनिक वार्ता कर आर.ओ. कोऑपरेटिव व ए.बी. कोऑपरेटिव को तहसील स्तर के अधिकारी बताकर उनके सम्पर्क नम्बर उपलब्ध कराते हुए उनसे वार्ता कर संवाद स्थापित का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें