ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत : घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 13, 2025

बौंडी, बहराइच। शुक्रवार सुबह बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी कस्बा निवासी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौंडी कस्बा निवासी नीलू 20 पत्नी बाबूलाल ने कमरे में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पारिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद मृतका की सास घर वापस लौटी तो बहू नीलू कुंडे से लटकते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक दो साल पूर्व बाबूलाल की शादी इसी थाना क्षेत्र के बेहटा चूड़ामणि निवासी पप्पू लाल पुत्र जयराम की बेटी नीलू के साथ हुआ था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष बौंडी त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें