ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा : शौर्य के जयकारों के साथ पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 14, 2025

नानपारा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने एसएसबी जवानों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि बहराइच सांसद डॉ आनंद कुमार गोंड़ और बटालियन के कमांडेंट कैलाश रमोला तथा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने फीता काटकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। नगर के रेलवे स्टेशन रोड से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने एसएसबी जवानों के साथ नगर में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जो नगर भ्रमण करते हुए इमामगंज चौराहा होते हुए शहीद स्मारक स्थल पर बच्चों द्वारा पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद भारतीय जवानों के शौर्य और पराक्रम को नाटक के द्वारा अनूठी प्रस्तुति की गई। तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लिये भारत माता के जयकारों के साथ अमर शहीदों के बलिदान और उनके शौर्य के जयकारों के साथ पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सांसद डा. आनंद कुमार गोंड ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गये पहलगाम की घटना का बच्चों द्वारा किये गये प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा बच्चों का उत्साह वर्धन किया। एसएसबी कमांडेंट कैलाश रमोला ने राष्ट्र के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना शिरोडकर, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सुनील अग्रवाल, आनंद पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, सीओ प्रदुमन सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, आयोजन टीम के शिवम यादव, शीतल गुप्ता, शिव मिश्रा, कृतिका, सुप्रिया शर्मा, रुखसार, तुलसी दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पुलिस फोर्स व एसएसबी जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें