ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

ग्रामीणों को जलचरों के संरक्षण के लिए गया प्रेरित : ग्रामीणों को मगरमच्छों और घड़ियालों के बीच का अंतर समझाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 17, 2026

जरवलरोड, बहराइच। विश्व मगरमच्छ दिवस के अवसर पर जरवल ब्लॉक अंतर्गत तपेसिपाह के बरखंडीपुरवा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जलचरों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मगरमच्छों और घड़ियालों के बीच का अंतर समझाया गया और उनकी पहचान के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेसा रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा संकट में फंसी डॉल्फिनों की जान बचाने वाली जांबाज डॉल्फिन रेस्क्यू टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डीएफओ सुंदरेसा ने टीम के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए रमेश निषाद, सुरेश निषाद, रामपाल, गोपीनाथ, राजकुमार, महादेव निषाद, शिवप्रसाद, कुलदीप, नौनी लाल, राजू, मोहन, राजेंद्र सहित सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र भेंट किए। इस दौरान डॉल्फिन रेस्क्यू टीम के मुख्य सदस्य व टी.एस.ए. कर्मचारी संतराम निषाद ने बताया कि उनकी टीम ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से अब तक कुल 45 डॉल्फिनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इन सभी डॉल्फिनों को राप्ती, सरयू और घाघरा नदियों में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। इस मौके पर वन रेंजर ओमकार यादव, टी.एस.ए. की क्षेत्रीय प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीपर्णा समेत वन विभाग व संस्था के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व प्रधान रमेश निषाद, श्रीराम, सुग्गा, गोपाल मिश्रा,रामू निषाद, सर्वेश, ईसरी ,सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें