रक्षाबंधन पर परिजनों से मिलकर बन्दियों की आंखों में छलके खुशी के आंसू : जेल में निरूद्ध बंदियों की उनके परिजनों से करायी गयी मुलाकात
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 10, 2025
बहराइच। अधीक्षक कारागार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के पर्व पर कारागार में निरूद्ध बंदियों में से लगभग 250 बंदियों की मुलाकात उनके परिजनों (लगभग 600 लोग) से हर्षाेल्लास पूर्वक करायी गयी। इस अवसर पर उ.प्र. जिला अपराध निरोधक समिति बहराइच के सदस्यों संरक्षक एस.पी. मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शेर सिह कसौधन, जिला सचिव, जेल विजिटर केशव कुमार मौर्या, जिला सचिव विनोद कुशवाहा द्वारा कारागार के बाहर समस्त मुलाकातियों को मिष्ठान, फल, चाय, पानी आदि वितरित किया गया। साथ ही उनके द्वारा कारागार में निरूद्ध समस्त महिला बंदियों को एवं लगभग 100 पुरूष बंदियों को दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में जेल के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उक्त समस्त कार्यक्रम कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन