ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: ससुराल गए युवक का शव नहर किनारे मिला

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच। कोतवाली देहात के सिसई हैदर गांव निवासी एक युवक अपनी सास को ससुराल बाइक से छोड़ने गया था। लेकिन युवक वापस अपने घर नहीं पहुंचा। उसकी बाइक गोलवाघाट पुल के निकट मिला। जबकि शव सरयू नहर के निकट पड़ा मिला। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिसई हैदर गांव निवासी अमरदीप यादव पुत्र विनोदी यादव की ससुराल क्षेत्र के ही भक्तनपुरवा गांव में है। अमरदीप यादव रविवार को बाइक से अपनी सास को छोड़ने के लिए ससुराल गया था। ससुराल में एक दिन रुका, इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने खोजबीन करते हुए कोतवाली देहात में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार रात को कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे पुलिस बल के साथ लखनऊ मार्ग पर गश्त कर रहे थे। गोलवा घाट पुल के निकट उन्हें एक बाइक मिली। बाइक के मालिक की तलाश शुरू हुई तो बाइक अमरदीप यादव की निकली। थोड़ी दूर खोजबीन करने पर पुलिस को आगापुरवा गांव का निकट सरयू नदी के तट पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने सूचना गांव में परिवार को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के बहनोई राजेश कुमार यादव ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें