ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली डेरी को किया गया सम्मानित

बौण्डी, बहराइच। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में बुधवार को जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली हेमनापुर डेरी की ऊर्जावान महिला को दुग्ध विकास मंत्री ने नंद बाबा एवं गोकुल पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली हेमनापुर डेरी की ऊर्जावान महिला किसान पूनम गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता निवासी हेमनापुर विकास खण्ड फखरपुर को दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा नंद बाबा एवं गोकुल पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूनम गुप्ता छह वर्ष पहले डेरी की शुरूआत दो जानवरों से की थी। आज इनके पास दुधारू जानवरों में शाहीवाल व देशी गाय सहित हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैसों सहित 50 से भी ज्यादा दुधारू जानवर है। जिसकी बदौलत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल करके ग्राम हेमनापुर व जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें