ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

विश्व सिकिल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा रहे

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 19, 2025

बहराइच। विश्व सिकिल सेल जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में हेल्प फाउंडेशन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय कार्य मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के अंतर्गत जनपद बहराइच में चयनित ग्राम फकीरपुरी, विशुनापुर एवं बर्दिया में निवासरत व्यक्तियों को संयुक्त रूप से ग्राम बर्दिया में एकत्रित कर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल ग्राम प्रधान बर्दिया ने की। सिकिल सेल बीमारी के सम्बन्ध में ए.सी.एम.ओ. डॉ अनुराग वर्मा ने वृहद चर्चा की और उपस्थित ग्राम वासियों को जानकारी प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक, मिहींपुरवा डॉ. थानेदार द्वारा भी सिकिल सेल बीमारी की जांच, रोकथाम एवं इलाज के बारे बताया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा द्वारा इस अवसर पर ग्रामवासियों को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं उद्घोषक जे.डी. द्विवेदी ने सिकिल सेल जागरूकता दिवस के मुख्य उद्देश्य, रणनीति ,और सिकिल सेल उन्मूलन मिशन के बारे चर्चा की साथ धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के बारे में आम जनता से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण तथा मरीजों को स्वास्थ्य सलाह प्रदान किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग से आशीष कुमार, रामनिवास राणा, पंचायत सहायक सबा खान एवं मंगल बिहारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ अतुल वर्मा, बी.पी.एम. राधेश्याम, सीएचओ सुमन कुमारी, आशा संगिनी प्रेम कुमारी, आशा सविता, हिना व रेखा, समय तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें